Nainital Jila Badar Action के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट में 5 और शातिर अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। DM ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों के बाद एडीएम कोर्ट ने अवैध शराब तस्करों सहित इन आरोपियों को जिले की सीमा से बाहर निकालने का आदेश जारी किया। इस साल 1 जनवरी से 21 अक्टूबर 2026 तक अब तक कुल 103 अराजक तत्वों पर यह कार्रवाई की जा चुकी है।
