हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन समिति ने गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 सहित कुल 481 खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से खनन कारोबारियों के साथ-साथ मृतक वाहन स्वामियों के आश्रित परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है और अब वाहनों के संचालन में आसानी होगी।
