Bhimtal Mehra Gaon Accident: मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत, ठेकेदार और मालिक पर मुकदमा

Bhimtal Mehra Gaon Accident: नैनीताल जनपद के भीमताल (मेहरा गांव) में एक आवासीय परिसर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण के दौरान ऊपर से भारी मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से मूल रूप से नेपाल के रहने वाले दो श्रमिकों (एक महिला व एक युवक) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी पाए जाने पर पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।