Nainital News: डॉ. दीपक मेलकानी को उत्कृष्ट शोध पुरस्कार; कुमाऊं विश्वविद्यालय के खाते में आई बड़ी उपलब्धि

Kumaun University Nainital के डॉ. दीपक मेलकानी को कृषि, बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ (Outstanding Research Award) से सम्मानित किया गया है। देहरादून में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिली इस बड़ी कामयाबी से विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड के शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर है।