Nainital Gas Connection e-KYC न कराने वाले नैनीताल जिले के 25,878 घरेलू उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। केएमवीएन (KMVN) और भारत गैस एजेंसी हल्द्वानी के अनुसार, इंडेन और भारत गैस के इन चिन्हित उपभोक्ताओं को अब बिना बायोमेट्रिक या आधार सत्यापन के 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलिंडर जारी नहीं किया जाएगा।
