Valmiki Jayanti Nainital: नैनीताल में हर्षोल्लास के साथ मना प्रकट दिवस, तल्लीताल से मल्लीताल तक निकली भव्य शोभायात्रा

Valmiki Jayanti Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भव्य और पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। तल्लीताल हरी नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, झंडा पूजन और हवन-यज्ञ के बाद आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में स्थानीय नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया।