Journalist Accreditation and Medical Reimbursement: पत्रकार मान्यता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित मामलों का हो त्वरित निस्तारण

सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित आवेदनों की नियमित पावती देने, कमियों को तत्काल दूर कर निदेशालय भेजने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।