Udham Singh Nagar Excise Department Raid: उधमसिंह नगर के काशीपुर (क्षेत्र-03) में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की 2 भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम खाईखेड़ा में की गई इस छापेमारी में लगभग 4500 किलोग्राम कच्चा लहन मौके पर नष्ट किया गया और 50 लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
