देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और cm Pushkar Singh Dhami की उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को देश का सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ (President’s Colour) प्रदान किया गया। पिछले 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा और उत्कृष्ट जनसेवा के लिए यह सम्मान पाने वाला उत्तराखंड देश का 16वां राज्य बन गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण है।
