Uttarakhand Film Awards: अमित शाह और सीएम धामी ने नरेंद्र सिंह नेगी व हेमंत पांडे को किया सम्मानित; जानें पूरी रिपोर्ट

Uttarakhand Film Awards 2024-2025: देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी (वर्ष 2024) और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे (वर्ष 2025) को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। दोनों महान विभूतियों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।