Nainital Water Crisis: नैनीताल के प्राणी उद्यान मार्ग और मॉलरोड समेत कई इलाकों में 3 दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा है। पेयजल किल्लत के कारण दो दर्जन से अधिक होटल नई बुकिंग नहीं ले रहे हैं और पर्यटकों को चेकआउट कराना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नैनीताल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (NHRA) के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर वैकल्पिक पाइपलाइन बिछाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।
