दीपावली पर आग से सुरक्षा को लेकर Nainital police और फायर ब्रिगेड का बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल; GIS लोकेशन और क्विक रेस्पॉन्स से थमेगा हादसों का खतरा

दीपावली पर्व के मद्देनजर SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखने के लिए हल्द्वानी के नरीमन और मंगल पड़ाव क्षेत्र में दो अलग-अलग सफल मॉक ड्रिल आयोजित की गईं, जहां अत्याधुनिक GIS लोकेशन तकनीक और फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता को भी बारीकी से जांचा गया।