Kumaun University Basketball: नैनीताल के ‘घर’ में गरजा डी.एस.बी. का शेर, रामनगर को हराकर जीता अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल खिताब

कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान डी.एस.बी. परिसर नैनीताल ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने सरदार भगत सिंह पी.एन.जी. कॉलेज रामनगर को 48-24 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में कुल 6 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। खेल मैदान के रोमांच और पूरी रिपोर्ट के लिए पढ़ें।