All Saints College Nainital Athletic Meet 2026: ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में 157वां स्थापना दिवस और वार्षिक एथलेटिक मीट धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें मिलमन सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 259 अंकों के साथ प्रतिष्ठित एथलेटिक शील्ड पर कब्जा जमाया, वहीं स्टार खिलाड़ी नंदिनी बिष्ट को उनके बेहतरीन खेल के लिए ‘एथलीट ऑफ द मीट’ चुना गया। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्राओं को पुरस्कृत किया।
