बदरीनाथ में भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत Devbhoomi Cultural Festival Badrinath का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में पहुंचे अतिथियों ने मातृशक्ति के स्टॉलों का निरीक्षण किया और सेना के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
Author: नैनीताल जनमत ब्यूरो
दाखिले से चूके छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने दोबारा खोला एडमिशन पोर्टल
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्र हित में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दोबारा एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। जो छात्र पहले पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे 21 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना नया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। विभिन्न डिग्री कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह अंतिम अवसर दिया है।
खोया-पाया केंद्र से लेकर ड्रोन-CCTV तक… मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026 को सुरक्षित बनाने के लिए नैनीताल पुलिस ने बिछाया अभेद्य जाल
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव 2026 में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि नैनीताल की वादियाँ जयकारों से गूंज उठी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उमड़ने वाली ऐतिहासिक भीड़ को देखते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। हाईटेक सीसीटीवी कैमरों, समर्पित खोया-पाया केंद्र और क्विक रिस्पांस ट्रैफिक प्लान के जरिए पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा अभेद्य चक्र तैयार किया है कि भारी भीड़ के बावजूद हर श्रद्धालु बेहद सुगमता और सुकून से दर्शन कर पा रहा है। जानिए कैसे नैनीताल पुलिस इस महाकुंभ जैसे महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन-रात सड़कों पर डटी हुई है…