उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल व अन्य स्थानीय मुद्दों पर मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए और अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
Author: Deepu Singh
Film PYRE Free Screening Nainital: राम लाल एंड ब्रदर्स के 125 वर्ष पूरे होने पर फिल्म ‘चिता’ का निशुल्क प्रदर्शन, पलायन रोकने के लिए प्रोएक्टिव टूरिज्म पॉलिसी की उठी मांग
राम लाल एंड ब्रदर्स नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विनोद कापड़ी की फिल्म ‘PYRE’ (चिता) का निशुल्क शो आयोजित किया गया, जो 200 से अधिक दर्शकों के साथ हाउसफुल रहा। इस मौके पर अध्यक्ष पुनीत टंडन ने उत्तराखंड में बढ़ते पलायन पर चिंता जताते हुए युवा शक्ति से अपनी जड़ों से जुड़ने और सरकार से प्रोएक्टिव टूरिज्म पॉलिसी बनाने की मांग की।
NHRC Special Rapporteur Haldwani Inspection: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया बाल सुधार गृह व नारी निकेतन का सघन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित बाल सुधार गृह, नारी निकेतन, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और जिला प्रोबेशन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निवासियों को मिल रही भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को मानवाधिकारों की रक्षा तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए।
बाल दिवस पर YOOO Pahad Foundation ने नैनीताल के जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, गर्म कपड़े और उपहार बांटकर उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस के अवसर पर YOOO Pahad Foundation की टीम ने नैनीताल के चार विभिन्न विद्यालयों (ब्रेयसाइड, बारबाली, आर्य समाज और प्राथमिक विद्यालय) में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए जूते, मोजे, स्वेटर, अपर-लोअर, गर्म टोपी और चॉकलेट वितरित कीं। Charitable Garba Night और Crowdfunding से जुटाई गई इस मदद के साथ ही टीम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए देश और पहाड़ के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का कड़ा एक्शन, कटघरिया का अवैध ‘त्रिशूल होटल’ सील; पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
हल्द्वानी के कटघरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नैनीताल प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘त्रिशूल होटल एवं होमस्टे’ को सील कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह होटल लंबे समय से बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ अवैध रूप से चल रहा था। इस घटना ने डीएम के आदेशों की अनदेखी करने वाले पर्यटन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
HALDWANI NEWS: मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले चर्चित ITI गैंग के 4 दरिंदे 6 घंटे में गिरफ्तार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चर्चित ITI गैंग के चार आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सीधी निगरानी में हुई इस त्वरित कार्रवाई में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
Haldwani News: खनन कारोबारियों और आश्रित परिवारों को जिला प्रशासन की बड़ी सौगात, गौला और नंधौर नदी के 481 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन
हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन समिति ने गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 सहित कुल 481 खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से खनन कारोबारियों के साथ-साथ मृतक वाहन स्वामियों के आश्रित परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है और अब वाहनों के संचालन में आसानी होगी।
Nainital Congress Signature Campaign: धामी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ नैनीताल में कांग्रेस का हल्ला बोल, चलाया विशेष हस्ताक्षर अभियान
Nainital Congress Signature Campaign: नैनीताल में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तथा विरोधस्वरूप जनता के हस्ताक्षर जुटाए।
