• Hanuman ansh box office success kainchi dham: ₹424 करोड़ की कमाई के बाद बाबा के दरबार पहुंची टीम

Hanuman ansh box office success kainchi dham और वैश्विक स्तर पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद फिल्म की स्टार कास्ट और मुख्य टीम ने उत्तराखंड के नैनीताल स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र ‘कैंची धाम’ का दौरा किया। बाबा नीब करौरी महाराज के दिव्य जीवन, चमत्कारों और उनकी जीवनी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया है। फिल्म की इस अभूतपूर्व और धमाकेदार सफलता से गदगद होकर मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या सहित फिल्म की टीम सोमवार को बाबा के चरणों में शीश नवाने कैंची धाम आश्रम पहुंची।

फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ₹424 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महज ₹2 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म की इस चमत्कारी सफलता को फिल्म की टीम ने पूरी तरह से बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद और देश-विदेश के दर्शकों का असीम प्यार बताया है।

मंदिर परिसर में की विशेष आरती, गूंजे ‘सीताराम’ के जयकारे

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में आज टूटेगी बरसों पुरानी परंपरा! अपर माल रोड से निकलेगा मां नंदा-सुनंदा का डोला, सुरक्षा सख्त

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम ने बाबा की मज़ार और मंदिर परिसर के दर्शन किए। मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, जिन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, ने मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर बाबा नीब करौरी की विशेष आरती और पूजा-अर्चना में भाग लिया।जैसे ही स्थानीय प्रशंसकों और श्रद्धालुओं को फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या के मंदिर पहुंचने की भनक लगी, वैसे ही उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिसर में मौजूद भक्तों ने ‘सीताराम-सीताराम’ के गगनभेदी जयकारे लगाए। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और बेहद विनम्रता के साथ मंदिर के बाहर मौजूद लोगों से मुलाकात की।

‘दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया सुपर डुपर हिट’

बाबा के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेता शोभिनव सत्या ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बाबा नीब करौरी महाराज की चौखट पर आकर शीश नवाना मेरे जीवन का सबसे दिव्य और अविस्मरणीय पल है। बाबा के आशीर्वाद और दर्शकों के सकारात्मक समर्थन ने ही हमारी इस छोटी सी फिल्म को आज ‘सुपर डुपर हिट’ की श्रेणी में ला खड़ा किया है। हम इस मौके पर अपनी पूरी टीम और विशेष रूप से हमारे लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को बहुत मिस कर रहे हैं, जिनकी कड़ी मेहनत के कारण यह फिल्म इस मुकाम तक पहुंची है। व्यस्तताओं के कारण वे आज हमारे साथ यहां नहीं आ सके।”

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बाबा नीब करोरी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
hanuman ansh box office success kainchi dham actor shobhinav satya praying

‘हनुमान अंश पार्ट-2’ को लेकर मंदिर प्रबंधन से हुई चर्चा

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान फिल्म की टीम ने कैंची धाम आश्रम प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। टीम ने आश्रम के आसपास उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और मंदिर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म टीम ने ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ (सिक्वल) की तैयारियों को लेकर भी मंदिर प्रबंधन के साथ शुरुआती प्रसंगों पर चर्चा की। आश्रम प्रबंधन ने भी फिल्म की सराहना करते हुए इसके अगले भाग के निर्माण के लिए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें:  फिल्म 'हनुमान अंश' का असर! कैंची धाम में उमड़ा आस्था का ऐतिहासिक सैलाब, व्यवस्थाएं संभालने में छूटे पसीने, देखें वीडियो

फिल्म के असर से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और रिलीज के 58 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी यह थिएटर्स में मजबूती से टिकी है। उत्तराखंड सरकार द्वारा इस फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री (Tax-Free) किया जा चुका है। इस फिल्म को देखने के बाद देश-विदेश के लोगों में बाबा के प्रति श्रद्धा की एक नई लहर दौड़ गई है। यही वजह है कि हालिया लंबे वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पूरी तरह से पैक हो गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए ही खुद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भक्तों से सावधानी बरतने और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ही यात्रा करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *